
Top 10 Most Visited Places in India (2025): “भारत में यात्रा करने के लिए सबसे प्रसिद्ध और खूबसूरत स्थानों के बारे में जानें। हमारे टॉप 10 भारतीय पर्यटन स्थलों की सूची आपको यात्रा की योजना बनाने में मदद करेगी। अपनी अगली यात्रा के लिए सर्वोत्तम गंतव्य की खोज करें और अपने अनुभवों को हमारे साथ साझा करें!”
Top 10 Most Visited Places in India (2025):
1. आगरा:-ताजनगरी:

भारत में घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक, आगरा का ताज महल है।
भारतीय दर्शनीय स्थलों में आगरा का नाम बेझिझक लिया जाता है क्योंकि ताज महल दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारतों में से एक माना जाता है,। यह पूरी तरह से संगमरमर से निर्मित है,और इसे प्रेम की निशानी भी माना जाता है क्योंकि इसका निर्माण शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में उसके प्रेम की निशानी के रूप में कराया था।
दुनिया के सात अजूबों में से एक अजूबा यहीं स्थित है। ताजमहल की असीम सुंदरता प्रेम की दास्तान को बयान करती है। पिछली तरफ यमुना नदी बहती है। यहाँ की एक और चीज़ मशहूर है और वो है स्वादिष्ट आगरा का पेठा, जिसका स्वाद आपकी जबान पर बना रहेगा।
2. कश्मीर:- भारत का स्वर्ग:

कश्मीर अपनी हसीन वादियों के लिए जाना जाता है। इसे भारत का स्विटज़रलैंड भी कहा जाता है
जम्मू और कश्मीर, जिसे “भारत का ताज” भी कहा जाता है, एक समृद्ध और विविध सांस्कृतिक अतीत वाला एक उत्तरी भारतीय केंद्र शासित प्रदेश है। यह अपनी लुभावनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें हरी-भरी हसीन वादियां और शांत झीलों से लेकर पहाड़ी पहाड़ों और उच्च ऊंचाई वाले बर्फीले रेगिस्तानी क्षेत्रों तक के दृश्य हैं।
धरती पर स्वर्ग के रूप में लोकप्रिय, कश्मीर बर्फ से ढके पहाड़ों और चमचमाती झीलों से घिरा हुआ, जो कि भारत का लोकप्रिय पर्यटक स्थल है। कश्मीर की खूबसूरती को देखते हुए अक्सर इसे भारत का स्विटज़रलैंड भी कहा जाता है।
कश्मीर जिसे भारत का स्वर्ग भी कहा जाता है। यहां की हसीन वादियाँ आपको इस कदर वश में कर लेंगी कि आप बस इसी के होकर रह जाएंगे। बर्फ से ढके ऊँचे-ऊँचे पहाड़ और हरी-भरी वादियां देखकर आप प्रकृति के रंग में इस प्रकार रंग जाएंगे, कि आपको ऐसा महसूस होगा कि आप इन पत्तों की सरसराहट की भाषा समझ रहे हैं। झील से गिरते पानी की लहरें आपको अपनी बाँहों में समेट लेंगी। यहां आपको इन पहाड़ों में इतनी शांति का अहसास होगा कि आप इसके दीवाने हो जाएंगे।
यहां बहुत से ऐसे स्थान हैं जिसकी खूबसूरती आपको मग्न कर देगी, जिससे आप यहां बार-बार आना पसंद करेंगे
Jammu Kashmir Beautiful Places:कश्मीर की खूबसूरत जगहें:जो 2024 में Google में रहीं Top Search में।
3. गोवा:प्रेमियों की पसंदीदा जगह:

भारत के पश्चिमी तट पर अरब सागर के चमचमाते जल के किनारे स्थित गोवा राज्य, अपने अद्भुत समुद्री तटों, समृद्ध संस्कृति और प्राचीन प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है।
गोवा प्रेमी जोड़ों की पसंदीदा जगहों में से एक है, हर प्रेमी जोड़ा एक बार गोवा घूमने जरूर जाना चाहता है।
गोवा की यात्रा हर भारतीय का सपना होता है इसीलिए हर भारतीय को अपने जीवन में एक बार तो गोवा घूमने की इच्छा होती है। यहां समुद्र के किनारे नारियल के पेड़ों के बीच घूमना आपको बेहद खुशी का अनुभव कराते हैं
यहां के समुद्री बीच आपको अपना दीवाना बना देंगे, यहां समुद्र के किनारे पर समुद्र के हल्के पानी में घूमना आपके लिए बहुत आनंददायक होगा।
गोवा में आपको समुद्र में नौकायन का भी आनंद उठा सकते हैं
अगर आप भी अपनी जिंदगी को यादगार बनाना चाहते हैं तो एक बार गोवा घूमने जरूर जाएं।
यह शहर यहाँ मौजूदा बीचों के लिए लोकप्रिय है। आप यहाँ किसी भी मौसम में आकर अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी को विश्राम दे सकते हैं। सुबह की शुरुआत पानी के खेलों सेl कीजिए, फिर शाम को ढलते सूरज को देखते हुए इसे कैमरे में कैद कीजिए, और रात को क्लब में पैर थिरकाते हुए बिताइए।
गोवा में विदेशी पर्यटक सर्दियों के मौसम में आते हैं , जबकि गर्मियों और मानसून के मौसम में कई भारतीय पर्यटक आते हैं। विदेशी पर्यटकों में ज्यादातर लोग यूरोप से आते हैं।
4. Vally Of Flower” विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी:

फूलों के बारे में ऐसा कुछ है कि इन्हें आप एक बार देख लें तो मन को शांति और सुकून मिलता है। आपने फूलों और फूल के गुच्छों के बारे में तो खूब सुना पढ़ा होगा,लेकिन क्या आपने कभी फूलों की घाटी के बारे में सुना है। जी हां आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी घाटी के बारे में जो सिर्फ फूलों के लिए प्रसिद्ध है। जी हां हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में स्थित फूलों की घाटी के बारे जो सिर्फ अपने फूलों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। उत्तराखंड में फूलों की घाटी में 500 से अधिक फूलों की प्रजातियों हैं जो भारतीय एवं विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। ये फूलों की घाटी साल के सिर्फ 3-4 महीने ही खुलती है।मनमोहक घाटी ठंडे महीनों के दौरान जमी रहती है और गर्मियों की शुरुआत के साथ बर्फ पिघलते ही सौंदर्य से खिल जाती है। यह घाटी 87वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में विस्तृत है. यहां आपको फूलों की 300 से ज्यादा प्रजातियां देखने को मिल जाएंगी.
5. शिमला- पर्यटन का स्वर्ग:

शिमला, हिमाचल प्रदेश की राजधानी, उत्तर भारत में सुंदरता और शांति का प्रतीक है। यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो अपने उच्च पहाड़ियों, प्राकृतिक सौंदर्य, और शांत माहौल के लिए विख्यात है। शिमला को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है।
शिमला ब्रिटिश शासन काल के दौरान भी बहुत महत्वपूर्ण रहा है। ब्रिटिश शासन काल में शिमला अंग्रेजों की गर्मियों की राजधानी हुआ करता था। शिमला गर्मियों और शर्दियों दोनो ही मौसम में घूमने लायक बहुत ही अच्छी जगह है। गर्मियों में लोग यहां पर छुट्टियां मनाने के लिए आते हैं। और शर्दियों में यहां बर्फ गिरती है जिसे देखने के लिए हर साल लाखों की संख्या में लोग आते हैं।
शिमला दिसंबर में शिमला में आयोजित होने वाली आइस स्केटिंग रिंग के लिए भी पूरी दुनिया में जाना जाता है।
शिमला का शांत वातावरण,मनमोहक हसीन वादियां,ठंडी हवाएं दूध के समान बर्फ से ढके ऊंचे ऊंचे पहाड़ों, हरे हरे ऊंचे ऊंचे देवदार के पेड़ लोगों को अपनी ओर खींच ही लाते हैं।
6. मनाली:

मनाली उत्तर भारत के राज्य हिमाचल प्रदेश का एक बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक पर्यटन स्थल है।
यहां बर्फ से ढके पहाड़,कल कल करते झरने हरी भरी सुरम्य घाटियां आपका मन मोह लेंगी।
मनाली भारत का एक रोमांटिक हनीमून स्थल है जो ब्यास नदी के तट पर खूबसूरती से बसा हुआ है। यह सबसे अच्छा हिल स्टेशन है मनाली ‘भारत की हनीमून राजधानी’ के रूप में जाना जाता है इसे ‘देवताओं की घाटी’ के रूप में भी जाना जाता।
मनाली में बर्फ से ढंकी पहाड़ियां के बीच सुरम्य घाटियां में बर्फ की फैली चादर पर ट्रेकिंग करना और पैराग्लाइडिंग करना बहुत ही रोमांचक होगा।
मनाली में रोहतांग दर्रा घूमने की जगहों में बहुत ही सुन्दर और आकर्षक है। यह इतना खूबसूरत है की यहां पर बहुत सी फिल्मों की शूटिंग भी हुई है। मनाली फिल्म निर्देशकों के लिए पहली पसंद बनता जा रहा है। यहां आकर अगर आपने ट्रैकिंग और पैराग्लाइडिंग नहीं की तो आप अपनी यात्रा में कुछ अधूरा छोड़ देंगे।
मनाली हनीमून डेस्टिनेशन के लिए जाना जाता है तो आप अपने पार्टनर के साथ यहां क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ यहां ट्रैकिंग और पैराग्लाइडिंग करना आपके लिए बेहद ही रोमांचक और आपकी यात्रा की कुछ चुनिंदा यादों में से एक होगा।
7. जयपुर:– गुलाबी शहर:

जयपुर के किले का दृश्य, घूमने के लिए भारत के पर्यटन स्थल में सबसे अच्छी जगहों में से एक है
“गुलाबी शहर” के नाम से जाना जाने वाला जयपुर शहर देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान में स्थित है। यह शहर विभिन्न प्रकार के किलों एवं प्राचीन इमारतों से भरा पड़ा है। भारत के पर्यटक स्थलों में जयपुर एक अभिन्न हिस्सा है। लोगों के बीच सबसे ज़्यादा प्रख्यात है हवा महल।अगर यहाँ आकर आपने हवा महल नहीं देखा तो आपकी यात्रा अधूरी है। राजस्थानियों के बीच रहकर आप खुद को कभी बेगाना नहीं समझेंगे क्योंकि इनकी बोली में अपनापन है। आप यहाँ अंबेर किला, जयगढ़ किला, नाहरगढ़ किला, जंतर-मंतर, राम बाग महल आदि घूम सकते हैं।
Also Read https://thehungama.com/jaipur-most-famous-places/?amp=1
8. ऊटी:- पहाड़ों की रानी:

तमिलनाडु का बेहद खूबसूरत और रोमांटिक स्थल ऊटी अपने मनोरम दृश्यों के लिए विश्व विख्यात है। इतना ही नहीं इसकी खूबसूरती के कारण इसे ‘पहाड़ों की रानी’ भी कहा जाता है।
दूर तक फैली हसीन वादियां और उन वादियों में ढके आकर्षण वृक्ष ऐसे सुकून देते हैं जैसे कोई बच्चा नींद के की गोद में सुकून व आनंद महसूस करता हो।
दक्षिण भारत का सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन, ऊटाकामुंड (ऊटी) है। यह समुद्रतल से यह लगभग 7440 फीट की ऊंचाई पर भारत के सबसे दक्षिणतम राज्य तमिलनाडु के नीलगिर जिले में स्थित है।
यहां के शानदार चाय बागान और लाल छत वाले बंगले अभी भी औपनिवेशिक अतीत को दर्शाते हैं। मूल रूप से नीलगिरि पहाड़ों में एक घना जंगल वाला क्षेत्र इसे 19वीं शताब्दी में अंग्रेजों के लिए ग्रीष्मकालीन विश्राम स्थल में बदल दिया गया था।
यह जगह आपको प्रकृति और प्राकृतिक सुंदरता से रूबरू कराएगा। यहां ऊटी झील और पायकारा झील है जहां आप बैठकर नजारों का आनंद ले सकते हैं। साथ ही ऊटी की प्राकृतिक सुंदरता और इसकी धुंधली हरी पगडंडियाँ हर साल पर्यटकों को आकर्षित करती रहती हैं। ऊटी में पूरे वर्ष मौसम अच्छा रहता है, लेकिन गर्मी के महीने यहाँ का सबसे व्यस्त मौसम होता हैं। यदि आप भीड़ से बचना चाहते हैं और बूंदाबांदी से भी परहेज नहीं करते हैं तो अगस्त और नवंबर के बीच यहां जाएं, जब बारिश से पहाड़ियां हरी-भरी हो जाती हैं।
9. वाराणसी-सिल्क नगरी:

वाराणसी, जिसे बनारस और काशी भी कहा जाता है, उत्तर प्रदेश राज्य में गंगा नदी के किनारे पर स्थित एक अतिप्राचीन नगर है। हिन्दू धर्म का यह एक तीर्थस्थल है, और बौद्ध व जैन धर्मों का भी एक तीर्थ है। उत्तर भारत का प्रसिद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक केन्द्र रहा है। यह हिंदू धर्म का साथ साथ बौद्ध एवं जैन धर्म का भी एक प्रसिद्ध एवं पवित्र तीर्थस्थल माना जाता है।
भगवान तथागत गौतम बुद्ध ने अपना पहला उपदेश यही वाराणसी के निकट सारनाथ में ही दिया था। वाराणसी की संस्कृति पर गंगा नदी का प्रभाव बहुत अधिक है,श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर एवं इसके धार्मिक महत्त्व से अटूट रिश्ता है। वाराणसी अपने धार्मिक स्थलों के साथ साथ अपने घाटों के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है यहां के घाट बहुत ही सुंदर और आकर्षक है जिनके किनारे बैठकर आपको एक अलग ही तरह की शांति की अनुभूति होगी। अगर आप अपनी जिंदगी के कुछ पल शांति से व्यतीत करना चाहते हैं तो वाराणसी आपके के लिए बहुत ही सही जगह है।
बनारस अपनी खूबसूरत साड़ियों के लिए दुनिया भर में मशहूर है।
10. कुर्ग: कर्नाटक का स्कॉटलैंड:

कुर्ग, जिसे कोडगु भी कहा जाता है, कर्नाटक का एक बेहद सुंदर और आकर्षक स्थान है। इस क्षेत्र को “भारत का स्कॉटलैंड” कहा जाता है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, कॉफी के बागानों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। पहाड़ी इलाके, घने जंगल, झरने और हरियाली से भरा यह क्षेत्र हर प्रकृति प्रेमी और एडवेंचर उत्साही के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है।
कुर्ग पश्चिमी घाट की पहाड़ियों में स्थित है और समुद्र तल से लगभग 900-1,700 मीटर की ऊंचाई पर है। यह स्थान अपने शांत और ठंडे मौसम के लिए जाना जाता है, जो इसे साल भर घूमने लायक बनाता है। इसके कॉफी बागान, मसालों की खेती और पारंपरिक कोडवा संस्कृति इसे अद्वितीय बनाते हैं।
हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट में जरूर बताएं किसी और कार के बारे जानना चाहते हैं तो वो भी कमेंट में जरूर बताएं। हम पूरी कोशिश करेंगे आपको पूरी और सही जानकारी मिले।