Best Places To Visit in Auli: भारत का मिनी स्विट्जरलैंड! घूमने की बेस्ट जगहें और एडवेंचर एक्टिविटीज”

0Shares

Best Places To Visit in Auli: उत्तराखंड का मिनी स्विट्जरलैंड! जानें औली में घूमने की बेस्ट जगहें, स्कीइंग, रोपवे, ट्रेकिंग और बर्फबारी का सही समय। कैसे पहुंचे, कहां ठहरें, क्या करें और कौन-कौन सी जगहें घूमनी चाहिए। बेस्ट ट्रैवल टिप्स यहाँ पढ़ें!”

 

 

 

Auli:-Mini Switzerland of India:

 

Best Places To Visit in Auli
Best Places To Visit in Auli

भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाने वाला औली उत्तराखंड राज्य का एक छोटा सा हिल्स स्टेशन है। औली भारत के पसंदीदा हिमालई दर्शनीय स्थलों में से एक है यहाँ से कई पर्वत श्रृंखलाएँ दिखती हैं।

इसके अलावा यहाँ कई प्रकार की एडवेंचर्स एक्टिविटीज़ भी होती हैं। इसे भारत के सबसे अच्छे स्कीइंग स्थलों में से एक माना जाता है। यहां की सुंदरता को निहारने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। सर्दियों के मौसम में यहां पर खूब बर्फबारी होती हैं। चारों तरफ बर्फ की चादर बिछने के बाद यहां की सुंदरता दस गुना ज्यादा बढ़ जाती है। यहां पर कपास जैसी मुलायम बर्फ पड़ती है।

औली उत्तराखंड में स्थित एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां देश और विदेश से टूरिस्ट आते हैं. यह हिल स्टेशन बद्रीनाथ के रास्ते में स्थित है. यहां एशिया की सबसे लंबी केबल कार है।

उत्तराखंड का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली प्राकृतिक सौंदर्य, एडवेंचर स्पोर्ट्स और आध्यात्मिकता का एक अनूठा संगम है। इसे भारत का सर्वश्रेष्ठ स्कीइंग डेस्टिनेशन भी कहा जाता है, जहां हर साल हजारों पर्यटक बर्फीले पहाड़ों और रोमांचक गतिविधियों का आनंद लेने आते हैं। औली सिर्फ एक हिल स्टेशन नहीं, बल्कि यह प्रकृति प्रेमियों, ट्रेकर्स और धार्मिक यात्रियों के लिए भी स्वर्ग के समान है।

Major tourist places in Auli: 

औली अपने चारों ओर ऊँचे-ऊँचे बर्फ से ढके पहाड़ों, हरी-भरी वादियों और मनोरम दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल इस प्रकार हैं:

(i) औली स्कीइंग स्लोप्स:

Skiing
Skiing

औली भारत के सबसे बेहतरीन स्कीइंग डेस्टिनेशनों में से एक है। यहाँ की ढलानें 5 से 20 किलोमीटर तक फैली हुई हैं, जो शुरुआती और पेशेवर स्कीइंग खिलाड़ियों दोनों के लिए उपयुक्त हैं।

(ii) गोरसों बुग्याल:

Bugyal
Bugyal

औली से लगभग 3 किलोमीटर की ट्रेकिंग के बाद गोरसों बुग्याल पहुंचा जा सकता है। यह एक विशाल हरा-भरा घास का मैदान है, जो सर्दियों में पूरी तरह से बर्फ से ढक जाता है। यहाँ से नंदा देवी, त्रिशूल और द्रोणागिरी पर्वत का शानदार दृश्य दिखता है।

(iii) जोशीमठ:

जोशीमठ, औली का प्रवेश द्वार है और यह आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार मठों में से एक है। यहाँ नरसिंह मंदिर, शंकराचार्य मठ, और कल्पवृक्ष जैसे धार्मिक स्थल स्थित हैं।

(iv) नंदा देवी नेशनल पार्क:

यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में से एक है। यहाँ दुर्लभ वन्यजीव जैसे हिम तेंदुआ, कस्तूरी मृग और भूरा भालू पाए जाते हैं। यह पार्क ट्रेकिंग और नेचर लवर्स के लिए एक आदर्श स्थान है।

(v) त्रिशूल और नंदा देवी पर्वत श्रृंखला

औली से इन दोनों पर्वत चोटियों का दृश्य बहुत ही अद्भुत दिखाई देता है। यह जगह फोटोग्राफी और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए शानदार है।

Adventure Sports and Activities in Auli:

औली में आप कई प्रकार के रोमांचक एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकते हैं:

(i) स्कीइंग (Skiing):

यह औली की सबसे लोकप्रिय गतिविधि है। हर साल यहाँ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। यदि आप स्कीइंग सीखना चाहते हैं, तो यहाँ ITBP और GMVN (Garhwal Mandal Vikas Nigam) द्वारा स्कीइंग कोर्स भी उपलब्ध कराए जाते हैं।

(ii) स्नोबोर्डिंग (Snowboarding):

यदि आप स्कीइंग के अलावा कुछ अलग एडवेंचर चाहते हैं, तो स्नोबोर्डिंग एक बेहतरीन विकल्प है।

(iii) ट्रेकिंग (Trekking):

Trekking
Trekking

औली कई प्रसिद्ध ट्रेकिंग रूट्स का बेस कैम्प है, जैसे कि:

गोरसों बुग्याल ट्रेक

क्वारी पास ट्रेक

चत्रकुंड ट्रेक

पंगारचुला ट्रेक

(iv) रोपवे राइड (Cable Car Ride):

Cable Car
Cable Car

औली में एशिया का दूसरा सबसे लंबा रोपवे है, जो जोशीमठ से औली तक 4 किलोमीटर लंबा है। इसे “औली रोपवे” या “गोंडोला राइड” भी कहा जाता है। इस रोपवे से आप बर्फीली चोटियों का नज़ारा ले सकते हैं।

 Best Time to Visiting Auli:

(i) Auli in winter(November to March)

 

Auli in Winter season
Auli in Winter season

यह स्कीइंग और स्नोफॉल का सबसे अच्छा समय है।

तापमान -2°C से -10°C तक गिर सकता है।

औली पूरी तरह बर्फ से ढक जाता है और यह समय विंटर स्पोर्ट्स के लिए आदर्श है।

(ii) Auli in summer (April to June)

Auli in Summer Season
Auli in Summer Season

तापमान 7°C से 20°C तक रहता है।

यह समय ट्रेकिंग और हरी-भरी घाटियों के दृश्य देखने के लिए उपयुक्त है।

(iii) Auli in Monsoon (July to September)

यहाँ भारी बारिश होती है, जिससे भूस्खलन का खतरा रहता है।

यह समय यात्रा के लिए उपयुक्त नहीं है।

औली घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से मार्च तक रहता है, अगर आप स्कीइंग और एडवेंचरिंग के शौकीन हैं और बर्फ पर घूमना चाहते हैं तब तो आपको दिसंबर से मार्च के बीच में ही जाना चाहिए।

Other Places to Visit in Auli:

केवल कार की सवारी (रोपवे),औली की स्कीइंग,जोशीमठ,नंदा देवी चोटी,गुरूसों बुग्याल,औली में कैंपिंग,नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान,नंदप्रयाग,औली में एडवेंचर एक्टिविटी

How to reach Auli:

1. 🚇 By Train: अगर आप उत्तराखंड के बाहर से औली घूमने आ रहे हैं तो औली का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन ऋषिकेश है जहां से औली की दूरी 255किमी. है। वहां से आप बस या फिर प्राइवेट टैक्सी से जा सकते हैं।

2. ✈️ By Air: अगर आप वायु मार्ग से औली आने का प्लान बना रहे हैं तो औली का निकटतम हवाई अड्डा देहरादून है। जहां से औली की दूरी 280किमी. है। यहां से आप बस या प्राइवेट टैक्सी से जा सकते हैं।

3. 🚍By Road: औली जोशीमठ से मात्र 15 किमी. की दूरी पर है,लेकिन जोशीमठ पहुंचने के लिए आपको सबसे पहले ऋषिकेश पहुंचना होगा वहां से नियमित रूप से बारे जोशीमठ जाती हैं। ऋषिकेश बस अड्डा लगभग देश के सभी प्रमुख बस अड्डों से जुड़ा हुआ है।

Accommodation options in Auli:

औली में GMVN के सरकारी गेस्ट हाउस के अलावा कई प्राइवेट होटल और रिसॉर्ट भी उपलब्ध हैं, जैसे:

क्लिफ टॉप क्लब रिसॉर्ट

हिमालयन अबोड लॉज

नंदा इन होटल

 औसत तापमान:- 15.सेल्सियस

Important tips for Auli trip:

यदि आप स्कीइंग के लिए आ रहे हैं, तो पहले से स्की गियर और ट्रेनिंग बुकिंग करवा लें।

सर्दियों में अत्यधिक ठंड होती है, इसलिए गरम कपड़े और बर्फ में चलने वाले जूते जरूर रखें।

औली में नेटवर्क कवरेज सीमित हो सकता है, इसलिए कैश और ऑफलाइन मैप साथ रखें।

औली प्राकृतिक सौंदर्य, एडवेंचर और आध्यात्मिकता का संगम है। यदि आप बर्फीले पहाड़ों का आनंद लेना चाहते हैं या एडवेंचर स्पोर्ट्स में रुचि रखते हैं, तो औली एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

0Shares

Leave a Comment

0Shares

Discover more from thehungama.com

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading